चाकूबाजी में दो युवक घायल,पुलिस ने चार आरोपियों पर की कार्रवाई

भोपाल। टीटी नगर थाना इलाके में चाकूबाजी की घटना में दो युवक घायल हो गए. रूपयों के लेन-देन को लेकर युवकों के बीच पहले मारपीट हुई. मामले शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की.

मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी नीलेश चौहान (25) निवासी अर्जुन नगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. नीलेश ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का काम करता है. रविवार को देर रात को जब वह सड़क के किनारे अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था. तब उसकी पहचान का एक युवक नितिन बंसल उसके पास आया. नितिन ने नीलेश से आपसी पहचान के युवक आदित्य चौहान से कुछ रूपए दिलवाने की बात कही. आदित्य और नीलेश कुछ समय बाद नितिन के घर रूपए लेकर पहुंचे. इस दौरान नितिन ने अपने तीन और साथियों रोहन, नीरज बंसल, मोनू बंसल के साथ दोनों पर मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में नीलेश और आदित्य के सिर और हाथ में घाव हो गए. घायलों को तुरंत ही जेपी अस्पताल पहुंचाया गया. पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें मोहल्ले में दोबारा नहीं आने की भी धमकी दी. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है.

Next Post

जामन ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण हुए उपचुनाव 

Mon Dec 29 , 2025
शाजापुर। जिले की जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया अंतर्गत ग्राम पंचायत जामन में सोमवार को सरपंच पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ. सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले मतदान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उपचुनाव में कुल 679 मतदाता पंजीकृत थे,जिनमें से 589 मतदाताओं […]

You May Like