राऊ में 17.35 करोड़ की सीवर लाइन कार्य का भूमिपूजन

इंदौर: आज नगर निगम महापौर और विधायक ने राऊ विधानसभा के वार्ड में 17 करोड़ से अधिक लागत की ड्रेनेज लाइन डालने का भूमिपूजन किया. उक्त कार्य अमृत 2.0 योजना के किया जाएगा. इसमें विभिन्न कॉलोनियों को जोड़ने के लिए 27 किलोमीटर लंबी लाइन डाली जाएगी.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि अमृत 2.0 योजना के पैकेज- 04 में राऊ विधानसभा क्षेत्र में 250 से 700 मि.मी. व्यास की 27 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाने का कार्य प्रस्तावित है.

उक्त योजना से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को जल-मल निकासी से जुड़ी समस्या से निजात मिलेगी. महापौर ने बताया कि प्रस्तावित कार्य का वित्त पोषण भारत सरकार, राज्य सरकार एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. उक्त महत्वपूर्ण कार्य को 15 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है. कार्यक्रम के दौरान महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, पार्षद लक्ष्मी संजय वर्मा, जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

आधारभूत कार्यों को प्राथमिकता
विधायक मधु वर्मा ने कहा कि राऊ विधानसभा के समग्र विकास हेतु आधारभूत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है. सीवर लाइन कार्य स्थानीय निवासियों की एक महत्वपूर्ण मांग था, जिसके पूर्ण होने पर सुख निवास, अहिरखेड़ी, कुंदन नगर, विदुर नगर, आकाश नगर, चित्रकूट नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 19,000 नागरिक लाभान्वित होंगे.

Next Post

हिन्दुत्व, भारत की आत्मा हैः होसबोले

Mon Dec 1 , 2025
इंदौर: पुराणों और दुनिया के विभिन्न विद्वानों ने हिन्दू और हिन्दुस्तान को अलग-अलग कालखंडों में परिभाषित किया. भारत, मानव धर्म का देश है, जो सृष्टि में एकत्व का दर्शन करता है, इसकी सृष्टि के प्रति कृतज्ञता की दृष्टि है. यहाँ पुरुषार्थ के आधार पर आत्मा की मुक्ति के प्रयासों के […]

You May Like