एयर इंडिया एक्सप्रेस की बदलेगी कमान

नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) एयर इंडिया समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह पांच साल तक पद पर रहने के बाद 19 मार्च को सेवा मुक्त होंगे।

श्री सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित एक नोट में बताया कि 19 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कंपनी विलय के दौर से गुजरी, एक नया ब्रांड बना और बेड़े का आकार चार गुना हुआ। एयरलाइन देश की तीसरी सबसे बड़ी नौरो बॉडी ऑपरेटर बनने में सफल रही। इस समय उसके बेड़े में 100 से अधिक विमान और देश के बाहर भी 14 देशों में उसका नेटवर्क है।

श्री सिंह ने कर्मचारियों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद करते हुए बताया कि कैप्टेन हैमिश मैक्सवेल नये “अकाउंटेबल मैनेजर” होंगे।

एयर इंडिया एक्सप्रेस का नेटवर्क देश में 45 और विदेशों में 17 शहरों तक फैला हुआ है। वह रोजाना 500 से अधिक उड़ानों का परिचालन करती है। उसके बेड़े में 100 से अधिक बोइंग 737 और एयरबस ए320 विमान हैं।

Next Post

ईपीएफ पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत बनी रहेगी, निष्क्रिय खातों के स्वचालित निपटान की पायल योजना मंजूर

Mon Mar 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के भविष्य निधि योजना कोष का प्रबंधन करने वाले श्रम मंत्रालय के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खातों में जमा राशि पर चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर को 8.25 प्रतिशत पर बनाये रखने […]

You May Like

मनोरंजन