नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट इराक के पवित्र नजफ शहर के लिए शनिवार से विशेष उड़ानें शुरू करेगी।
एयरलाइंस ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह मुंबई से 18 अक्टूबर से 29 मार्च तक हर नौ दिन पर नजफ के लिए एक उड़ान शुरू करने वाली है। इसी तरह अहमदाबाद से 19 अक्टूबर से 30 मार्च तक हर नौ दिन पर एक उड़ान का परिचालन करेगी।
मुंबई के लिए वापसी की उड़ान 27 अक्टूबर से 29 मार्च तक हर नौ दिन पर और अहमदाबाद के लिए 28 अक्टूबर से 30 मार्च तक हर नौ दिन पर उपलब्ध होगी।
नजफ मुस्लिम समुदाय का एक पवित्र तीर्थ है। वहां इमाम अली की मजार है और भारत से भी हर साल बड़ी संख्या में लोग वहां जाते हैं। स्पाइसजेट नजफ के लिए सीधी उड़ान शुरू करने वाली पहली भारतीय एयरलाइंस है।
Next Post
धनतेरस पर 50 हजार करोड़ के सोने-चांदी के व्यापार की उम्मीद: कैट
Fri Oct 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 अक्टबूर (वार्ता) देश भर के व्यापारियों के संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) ने उम्मीद जतायी है कि आसमान छूती कीमतों के बावजूद इस साल दीपावली पर 50 हजार करोड़ रुपये के सोने-चांदी की बिक्री होगी। दीपावली से दो दिन पहले शनिवार को धनतेरस है। इस दिन […]

You May Like
-
1 year ago
जमीन को विकसित करने लें सुझाव : कलेक्टर
-
7 months ago
दुघर्टना में एक युवक की मौत दूसरा युवक घायल
-
9 months ago
महंगे घरों को बनाता था निशाना, करोड़ों का माल बरामद
-
1 year ago
आर्मी ऑफिसर को लाखों की ठगी से बचाया
-
2 months ago
महाराष्ट्र में 20 से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला
