भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उज्जैन प्रवास के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर प्रदेश में विकास कार्यों को नई दिशा दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने वाले प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की।कार्यक्रम के तहत आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने भाग लिया। कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी होने के साथ-साथ अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उज्जैन में हो रहे ये निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगे।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
