मां वाग्देवी की प्रतिमा भारत लाने के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा पत्र

धार: मध्यप्रदेश में धार लोकसभा क्षेत्र की सांसद सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर लंदन के संग्रहालय में सुरक्षित मां वाग्देवी की प्रतिमा को भारत वापस लाकर भोजशाला में पुनर्स्थापित करने का आग्रह किया है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार सांसद सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपकर प्रतिमा को शीघ्र भारत लाने की मांग की।

उन्होंने भोजशाला सरस्वती मंदिर को करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र बताते हुए इस विषय को प्रमुखता से उठाया।सांसद के निमंत्रण पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जून माह में धार आने की सहमति दी है। प्रस्तावित दौरे के दौरान वे भोजशाला का अवलोकन करेंगे। इस दौरान भोजशाला को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।
मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई दुर्लभ प्रतिमाएं विदेशों से भारत लाई जा चुकी हैं और मां वाग्देवी की प्रतिमा को वापस लाने के लिए भी केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।
सांसद सावित्री ठाकुर ने कहा कि न्यायालय द्वारा भोजशाला को हिंदू मंदिर घोषित किया जाना सनातन संस्कृति की बड़ी विजय है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से मां वाग्देवी की प्रतिमा शीघ्र भारत लौटेगी और भोजशाला में पुनर्स्थापित की जाएगी।

Next Post

सीएम डॉ यादव का इंदौर एयर पोर्ट पर स्वागत

Thu May 28 , 2026
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर एयरपोर्ट इंदौर के जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत। वे यहां से उज्जैन के लिए सड़क मार्ग से जाएंगे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like