दिव्यांगजन आकलन सह वितरण शिविर का प्रथम दिवस 206 का पंजीयन

सतना :सांसद गणेश सिंह के प्रयास से उत्थान सेवा फाउंडेशन द्वारा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क शिविर का आयोजन गुरूवार को बिरला मार्केट सतना के कम्युनिटी हॉल में प्रारंभ हो गया है।शिविर में प्रथम दिवस 206 नगर निगम सतना के दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता का आंकलन किया गया। पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहायक उपकरण वितरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई।

विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों की आवश्यकताओं के अनुसार मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना एवं उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे और योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

शिविर के दूसरे दिन 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे सांसद सतना श्री गणेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत एवं नगर परिषद उचेहरा तथा नागौद के दिव्यांगजनों के लिए बिरला मार्केट सतना के कम्युनिटी हॉल में परीक्षण एवं सहायक उपकरणों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Next Post

मेरे स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वाले लोग मुझसे जलते हैं : रहाणे

Fri Apr 3 , 2026
कोलकाता, 03 अप्रैल (वार्ता) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ 65 रनों के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के बाद यह उनकी लगातार दूसरी शिकस्त है। इन दोनों ही मैचों के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे एक शब्द का बार-बार […]

You May Like