साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 3.51 लाख

जबलपुर: माढ़ोताल थाना कटंगी वायपास नक्षत्र नगर निवासी युवक के खाते से साइबर ठग ने 3 लाख 51 हजार 965 रूपये उड़ा लिए।पुलिस ने बताया कि रत्नेश कुमार 48 वर्ष निवासी कटंगी वायपास नक्षत्र नगर ने लिखित शिकायत की कि वह इंडियन काफी हाउस में कार्य करता है।

उसके मोबाइल नबंर पर व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल आया जिसने उससे कहा कि तुम्हारा क्रेडिट कार्ड से इंश्योरेंस का पैसा कटेगा तो उसने कहा कि उसका आलरेडी इंश्योरेंस है, फिर उसके मोबाइल पर उक्त व्यक्ति का वीडियो काल आया और बोला कि आप स्क्रीन शेयर करें फिर उसने स्क्रीन शेयर किया, कुछ देर बाद उसके एचडीएफसी बैंक के खाता से लिंक उसके क्रडिट कार्ड से 3, 51, 965 रूपए को 6 बार ट्रांजक्शन के माध्यम से 3 लाख 51 हजार 965 रूपये निकल गये।

Next Post

दो पक्षों में टकराव, पांच घायल

Mon Feb 2 , 2026
जबलपर: पाटन थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ममता खंगार 20 […]

You May Like