दो पक्षों में टकराव, पांच घायल

जबलपर: पाटन थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ममता खंगार 20 वर्ष निवासी नाका न. 2 के पास चौधरी मोहल्ला पाटन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह पढाई कर रही है। मोहल्ले का दीपेश राठौर शराब पीकर उसके घर के समाने आकर हंगामा कर रहा था।

जिससे उसके भाई विकास का विवाद हो गया था। पिता भूरे लाल खंगार हनुमान मंदिर के पास स्थित किराना दुकान को बंद कर घर वापस आ रहे थे। रास्ते में दीपेश राठौर, राजू राठौर एंव अभिषेक राठौर मिले जिन्होंने पिता से विवाद किया। दीपेश ने डण्डे से हमला कर पिता को चोट पहुंचा दी। मॉ सुनीता बाई ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की।

वहीं राजू राठौर 46 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि भूरेलाल खंगार विवाद करते हुये दीपेश के साथ गालीगलौज करने लगा, गाली देने से मना करने पर भूरे लाल एवं भूरेलाल का भतीजा वीरन खंगार दोना दीपेश के साथ हाथ मुक्को से मारपीट कर हाथ, कनपटी में चोट पहुंचा दी उसने बीच बचाव किया तो भूरेलाल ने डण्डे से हमला कर सिर व कमर में चोट पहुंचा दी। आवाज सुनकर छोटा बेटा अभिषेक आया तो वीरन ने डण्डे से हमला कर अभिषेक के पैर में चोट पहुंचा दी तथा दोनो जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

भंडारे के साथ सीताराम महायज्ञ का समापन

Mon Feb 2 , 2026
रेहटी। ग्राम माथनी में रामसेवा दल द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को भंडारे के साथ समापन हुआ. इस अवसर पर विधायक रमाकांत भार्गव थे. कथा के अंतिम दिवस में कथावाचक पंडित आलोक पाठक ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की निष्काम मित्रता […]

You May Like