अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो रिक्शा, मासूम सहित 10 मजदूर घायल

दमोह। देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी के अंतर्गत देवलाई गांव के पहले पुलिया के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. जब सुबह से कटाई करने जा रहे मजदूरों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.इस घटना में 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहनों और डायल 112 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां घायलों का इलाज तत्परता से ड्यूटी रत डॉक्टर आशुतोष पटेल, डॉक्टर एनके पटेल, डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी, मुकेश जैन, डॉ विनय के अलावा और टीम ने किया.पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.घटनास्थल पर मौजूद जगदीश व्यास ने बताया कि ऑटो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ.शनिवार सुबह सीतानगर से लगभग दस मजदूर कटाई के लिए बमूरा हार जा गांव जा रहे थे.देवलाई की पुलिया पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो में सवार सभी मजदूर बुरी तरह घायल हो गए. दिनेश नामदेव का यह ऑटो था,जिसमें मजदूर सवार थे.घटनास्थल पर चींख-पुकार मचते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया.

*यह हुए घायल*

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में शशि पति लीला कोरी उम्र 35 वर्ष, विमला पति कल्लू पाल उम्र 50 वर्ष, कुसुम रानी पति कलू बंसल 50 वर्ष, श्याम रानी पति परशु जोशी उम्र 45 वर्ष, मंजू पति बबलू जोशी उम्र 30 वर्ष, आशा रानी पति नोनीलाल पाल उम्र 45 वर्ष, प्रभा पति कमलेश उम्र 40 वर्ष, राजूबाई पति मोहन गडरिया उम्र 35 वर्ष, नवीका पति जित्तू 30 वर्ष, गंगा पति मुन्नालाल उम्र 60 वर्ष और मासूम जानवी पति जित्तू दो वर्ष सभी निवासी सीतानगर को गंभीर चोटे आई हैं, जिनका उपचार जारी है.

Next Post

​साड़ी व्यापारी ने कर्मचारी के नाम पर खुलवाए फर्जी खाते, 3 करोड़ से अधिक का सट्टा उजागर

Sat Feb 21 , 2026
​कटनी। माधवनगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी कपड़ा व्यापारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने ही कर्मचारी के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवाए और उनमें करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया। […]

You May Like