इंडिया गठबंधन की बैठक में 25 दलों के नेता शामिल

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक शुरू हो रही है जिसमें गठबंधन के लगभग सभी दलों के प्रमुख नेता हिस्सा ले रहे हैं।

श्री गांधी के पांच सुनहरी बाग स्थित आवास में हो रही इस बैठक में 25 विपक्षी दलों के 50 नेता मौजूद हैं। श्री गांधी ने यह बैठक बुलायी है जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री और शीर्ष नेता शामिल हुए है। बैठक में मौजूद प्रमुख नेताओं में राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पवार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राजद नेता तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित कई अन्य नेता मौजूद हैं।

बैठक में जिन दलों के नेता हिस्सा ले रहे हैं उनमें कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस,पीडीपी, आरएलपी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, वीआईपी भाकपा, माकपा,भाकपा (माले), फॉरवर्ड ब्लॉक,झामुमो, तृणमूल कांग्रेस,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), डीएमके,वीसीके,आरएसपी, आईयूएमएलकेरल कांग्रेस (मणि गुट),के कांग्रेस (जे गुट), एमएनएम, एमडीएमके, केएमडीके तथा पीडब्ल्यूके धमिल है।

 

 

Next Post

पत्नी पर टिप्पणी से नाराज़ युवक ने दोस्त की डंडे से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Thu Aug 7 , 2025
टीकमगढ़। जिले के कुड़ीला थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में 5 अगस्त को हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी राजूलाल उर्फ रज्जू कुशवाहा को खरगापुर स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 4 अगस्त की शाम वह और मृतक राजकुमार […]

You May Like