मुर्गा बनाने के विवाद में मामा ने भांजे को उतारा मौत के घाट

सिंगरौली । जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पेड़ताली गांव में मुर्गा बनाने और खाने को लेकर हुए आपसी विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक और आरोपी रिश्ते में मामा-भांजे हैं। मामा ने भांजे को लाठियो से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना से पेड़ताली में सनका पसर गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोतीलाल पनिका पिता स्व. सरजू पनिका उम्र 58 वर्ष निवासी पेड़ताली थाना मोरवा के रूप में हुई है। उक्त घटना 20 मई की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। मामले की सूचना मृतक की बेटी सीताकुमारी पनिका ने मोरवा थाने में दी। पुलिस को दी तहरीर में सीताकुमारी ने बताया कि वह नगर निगम में ड्यूटी करने गई थी। इसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे उसके पिता मोतीलाल पनिका और मनीराम पनिका के बीच मुर्गा बनाने और खाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बताया जाता है कि मामा को कुछ बातों को लेकर नागवार लगा और उसने अपने भांजे को लाठियों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। आरोपी भी बुजुर्ग है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछतांछ एवं जांच-पड़ताल कर रही है।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार आरोप है कि मनीराम पनिका ने लाठी से हमला कर मोतीलाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर पहुंचे तो मोतीलाल घायल अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल निजी वाहन से एनसीएल अस्पताल सिंगरौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले में मोरवा निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बीएनएस की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं थाना प्रभारी ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपी मनीराम पनिका से पूछताछ जारी है।

Next Post

ननि अधिकारी ने जहर खाया, आईसीयू में भर्ती; परिजनों ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

Thu May 21 , 2026
इंदौर। नगर निगम के एक अधिकारी ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के बाद विभागीय कार्रवाई को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए हैं. जानकारी के अनुसार सहायक सीएसआई महेंद्र सिंह चौहान को खजराना चौराहा स्थित नोबल […]

You May Like