मोदी ने छात्रों से एस्ट्रोनॉमी क्लबों से जुड़ने का आह्वान किया

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में एस्ट्रोनॉमी क्लबों की बढ़ती लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए छात्रों से अपनी रूचि के अनुसार इन क्लबों से जुड़ने का आह्वान किया है।श्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात ‘ में कहा कि देशभर में बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, स्कूलों से लेकर पार्कों तक एस्ट्रोनॉमी क्लब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

उन्होंंने कहा ,” आज के युवाओं में भी इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई देता है। मुझे बेंगलुरू एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के बारे में जानकारी मिली। यहां विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं। इस संस्था ने ग्रामीण क्षेत्रों में एस्ट्रोनॉमी को लोकप्रिय बनाने का मिशन भी शुरू किया है। ‘खगोल मण्डल’ नाम की एक टीम ने 30 घंटे का एक बहुत नया कोर्स शुरू किया है।”
उन्होंने कहा कि इसी तरह अशोक केरल नाम की एक संस्था रात्रि शिविर और कार्याशाला आयोजित करती है। यहां युवा साथी टेलीस्कोप बनाना और स्टार मैप का इस्तेमाल करना सीखते हैं। राजकोट के बिग बैंग एस्ट्रोनॉमी क्लब ने गिर के जंगलों से लेकर कच्छ के रण तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। ‘ज्योतिर्विद्या परिसंस्था’ भी इस विषय के सबसे पुराने संस्थानों में से एक है। यहां किताबें, पुस्तकालय और टेलीस्कोप लाइब्रेरी की सुविधा भी है।

उन्होंने आईसैक संस्था का भी जिक्र किया और कहा कि यह छात्रों का एक देशव्यापी नेटवर्क है जो एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स क्लबों को आपस में जोड़ता है।उन्होंंने छात्रों से कहा कि उनके लिए अपनी रूचियों के विषयों के लिए समय निकालना और लगातार कुछ नया सीखते रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा ,” मैं युवाओं से आग्रह करूंगा कि वे किसी एस्ट्रोनॉमी क्लब से जरूर जुड़ें, और इन छुट्टियों में किसी तारामंडल को भी जरूर देखने जाएं।

Next Post

बिल मांगने पर रेस्टोरेंट में बवाल, संचालक-कर्मचारियों से मारपीट, तोड़फोड़

Sun May 31 , 2026
इंदौर:लसुड़िया थाना क्षेत्र में बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में बिल मांगने पर युवकों ने जमकर हंगामा किया. आरोपियों ने 18,700 रुपए का बिल देने से इनकार करते हुए संचालक और कर्मचारियों से मारपीट की और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी. पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ […]

You May Like