सोनाली जैन ने ली नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ, शहर के चहुंमुखी विकास का लिया संकल्प

ललितपुर:नगर पालिका परिषद की अठारहवीं अध्यक्ष पद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनाली जैन ने सिद्धक्षेत्र तुवन मंदिर प्रांगण में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें शपथ उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार ने दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सोनाली जैन ने अपने संबोधन में शहर के सर्वांगीण और तेज गति से विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह में सिद्धपीठ श्रीचंडी मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी चन्द्रेश्वरगिरी महाराज, महंत जगदगुरू कृष्णगिरी महाराज, महामंडलेश्वर गिरीश बाबा सहित भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक रामरतन कुशवाहा, एमएलसी रमा निरंजन, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

Next Post

ट्रंप के तीखे विरोध के बावजूद भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर; ऐतिहासिक जीत दर्ज कर डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी का किया उभार

Wed Nov 5 , 2025
नई दिल्ली, 05 नवम्बर 2025: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह फतह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचनाओं और धमकियों का सामना करना पड़ा था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ममदानी […]

You May Like