फिल्म सिकंदर ने आईएमडीबी की 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची में पहला स्थान हासिल किया

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर ने आईएमडीबी की 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है।

बॉलीवुड स्टार आमिर खान को लेकर सुपरहिट फिल्म गजनी बनाने वाले निर्देशक ए आर. मुरुगदॉस अब सलमान को लेकर फिल्म सिकंदर बना रहे हैं। सलमान खान अभिनीत फिल्म सिकंदर ने अपनी रिलीज़ से पहले ही फैंस के दिलों में जगह बना ली है। यह फिल्म आईएमडीबी की 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची में शीर्ष पर है।

अपनी खुशी और आभार व्यक्त करते हुए, ए.आर. मुरुगदॉस ने कहा, सिकंदर को 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची में शीर्ष पर देखकर मैं बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहा हूं! सलमान खान के साथ काम करना अविश्वसनीय अनुभव रहा है! उनकी ऊर्जा और समर्पण ने सिकंदर को उस रूप में जीवंत कर दिया है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता! इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए मैं साजिद नाडियाडवाला का दिल से धन्यवाद करता हूं। सिकंदर के हर दृश्य को दर्शकों के दिल में गहरी छाप छोड़ने के लिए तैयार किया गया है! मैंने हर पल को इस तरह से डिजाइन किया है कि वह दर्शकों के साथ हमेशा बना रहे।

सलमान खान इस ईद पर सिकंदर के साथ वापसी करने वाले हैं। फिल्म सिकंदर का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।फिल्म सिकंदर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल की भी अहम भूमिका है।

Next Post

110 फिलिस्तीनियों के बदले गाजा से नौ बंधकों को रिहा किया जाएगा : दस्तावेज

Thu Jan 16 , 2025
गाजा, (वार्ता) इज़राइल में आजीवन कारावास की सजा पाए 110 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में गाजा पट्टी से नौ बंधकों को रिहा किया जाएगा। यह जानकारी स्पुतनिक को हमास के प्रवक्ता द्वारा दिए गए एक दस्तावेज से प्राप्त हुई। दस्तावेज़ में कहा गया कि आजीवन कारावास की सजा पाए 110 […]

You May Like