दिलीप कुमार से मिली थी धर्मेन्द्र को फिल्मों में आने की प्रेरणा

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र को फिल्मों में आने की प्रेरणा अभिनय सम्राट दिलीप कुमार से मिली थी।

धर्मेंद्र ने कई बार इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें फिल्मों में आने की प्रेरणा दिलीप कुमार की फिल्में देख कर मिली। धर्मेंद्र जब दसवीं कक्षा में थे तब पहली बार दिलीप कुमार की फिल्म ‘शहीद’ देखी थी। इसके बाद उन्हें दिलीप कुमार की एक्टिंग स्किल्स से प्यार हो गया था।

धर्मेंद्र, दिलीप कुमार को हमेशा से अपना खुदा, भाई और आदर्श मानते रहे हैं। धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था, मैं नौकरी करता था और साइकिल पर आता जाता था। जहां भी फिल्मों के पोस्टर्स लगे होते उसमें अपनी झलक देखता था। रातों-रात जागता और अनहोने ख्वाब देखता। सुबह उठकर आईने से ये सवाल किया करता था कि मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं क्या?

धर्मेन्द्र ने वर्ष 1960 में प्रदर्शित फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ अपने सिने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद धर्मेन्द्र ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों पर राज किया।

 

Next Post

मैरिज गार्डन के पास पकड़ा गौमांस, शादी में पकाने की थी तैयारी

Tue Nov 25 , 2025
महू: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोमांस जब्त किया है. मामला सोमवार दोपहर को सिमरोल रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे एक निजी मैरिज गार्डन के पास का है. इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सिमरोल रोड फ्लाईओवर ब्रिज पर गोमांस फेंककर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया […]

You May Like