मैरिज गार्डन के पास पकड़ा गौमांस, शादी में पकाने की थी तैयारी

महू: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोमांस जब्त किया है. मामला सोमवार दोपहर को सिमरोल रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे एक निजी मैरिज गार्डन के पास का है. इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सिमरोल रोड फ्लाईओवर ब्रिज पर गोमांस फेंककर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक शादी समारोह में मारुति वैन से गोमांस लाया गया है. इसके बाद मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वैन से बड़ी मात्रा में गोमांस जब्त कर लिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वैन में तोड़फोड़ भी की.

इस दौरान वैन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया. हालांकि, प्रदर्शनकारी बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए.

Next Post

प्रेमसुख टॉकीज के पीछे के नाले की सफाई सवालों के घेरे में

Tue Nov 25 , 2025
इंदौर: नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है. नाले की सफाई केवल दिखावा है. कचरे को नाले से निकालकर किनारे पर छोड़ दिया जाता है, जिससे दुर्गंध और मच्छर पनपते हैं. बारिश में यही कचरा वापस पानी में बह […]

You May Like

मनोरंजन