ओला इलेक्ट्रिक का घटा बढ़कर 870 करोड़ पर पहुंचा

बेंगलुरू 29 मई (वार्ता) ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड को वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में 870 करोड़ रुपये का समेकित घाटा रहा है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 416 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने गुरूवार को यहां जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसका परिचालन राजस्व 611 करोड़ रुपये रहा है जो वित्त वर्ष 2023-24 की अंतिम तिमाही के 1508 करोड़ रुपये की तुलना में 59.48 प्रतिशत कम है।
कंपनी ने कहा कि मार्च 2025 में समाप्त वित्त वर्ष में उसका राजस्व 4645 करोड़ रुपये रहा है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 5,126 करोड़ रुपये रहा था।
श्री भाविश अग्रवाल की अगुआई वाली कंपनी ने कहा, “ प्रोजेक्ट लक्ष्य के जरिए लागत में कमी और लाभप्रदता पर खास ध्यान देते हुए उसने पहले ऑटो सेगमेंट के लिए परिचालन लागत का लक्ष्य 110 करोड़ रुपये निर्धारित किया था और अब यह अप्रैल 2025 में 121 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। साथ ही, कंपनी जून 2025 तक 110 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रोजेक्ट विस्तार और प्रोजेक्ट लक्ष्य के जरिए कंपनी संरचनात्मक रूप से अपने ऑटो सेगमेंट के इबिटडा ब्रेक-ईवन पॉइंट को घटाकर 25 हजार यूनिट प्रति महीने से कम करने में सफल रही है।”
कंपनी ने “ उद्योग वृद्धि के माध्यम से राजस्व में वृद्धि, एस1 बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि और मोटरसाइकिलों की शुरूआत के साथ-साथ कम ब्रेक-ईवन सीमा कंपनी को चालू वित्त वर्ष के अंत तक ऑटो सेगमेंट ईबिटडा लाभप्रदता को लक्षित करने में सक्षम बनाती है।”
उसने कहा कि तीसरी पीढ़ी के एस1 स्कूटर पोर्टफोलियो के दम पर वित्त वर्ष 2025 में 3,59,221 इकाइयों की डिलीवरी के साथ अपनी बाजार नेतृत्व की स्थिति बनाए रखी, जिससे 30 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल हुई।

Next Post

एडीबी ने भारत के निरंतर समर्थन की जताई प्रतिबद्धता

Thu May 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 मई (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरूवार को यहां एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मसातो कांडा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत एडीबी साझेदारी को आकार देने पर चर्चा की और दौरान एडीबी ने भारत के […]

You May Like