E-KYC में लापरवाही पर दौलतपुरा उचित मूल्य दुकान निलंबित

अब तक जिले के 8 लाख 88 हजार 418 हितग्राहियों ने कराई ईकेवायसी, अभी भी एक लाख की होना बाकी

सीहोर। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन प्राप्त करने वाले सभी पात्र हितग्राहियों की इकेवाईसी का कार्य किया जा रहा है. अभी तक 10 लाख 28 हजार 913 पात्र हितग्राहियों में से 8 लाख 88 हजार 418 हितग्राहियों की इकेवाईसी की जा चुकी है. बाकी की होना बाकी है लेकिन इस काम में लापरवाही की जा रही है.

सोमवार को एसडीएम ने जहां शासकीय उचित मूल्य दुकान दौलतपुरा पर निलंबन की कार्रवाई की तो वहीं सीहोर ब्लाक की 15 दुकानों पर 36 हजार का अर्थदंड लगाया. कलेक्टर बालागुरू के. ने 15 मई तक जिले के सभी पात्र हितग्राहियों की इकेवाईसी कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सभी पात्र राशन हितग्राहियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी इकेवाईसी कराएं ताकि उन्हें आगे भी राशन मिलता रहे. इसके बाद भी ईकेवायसी का काम पूरा नहीं हो पा रहा है. दूसरी तरफ ई केवायसी में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है. एसडीएम तन्मय वर्मा ने सोमवार को दौलतपुरा की दुकान को निलंबित कर दिया तो वहीं 15 दुकानों पर भी जुर्माने की कार्रवाई की है.

Next Post

जेसीबी से दरवाजा तोड़कर बचाई जान

Mon May 5 , 2025
बुधनी. क्षेत्र में अवसादग्रस्त युवक ने स्वयं को कमरे में बंद करके चाकू से गला काटने का प्रयास किया. समय पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से कमरे का गेट तोड़कर बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया.जानकारी के अनुसार डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक रोहित चौहान एवं […]

You May Like