विदिशा:नटेरन तहसील के ग्राम मरखेडा के आवेदक लालता प्रसाद शर्मा ने कलेक्टर को शपथ पूर्वक जानकारी देते हुए भूमि सर्वे क्रमांक 821/1 का सीमांकन उपरांत पंचनामा रिपोर्ट जमा नहीं करने तथा सर्वे क्रमांक 882 का सीमांकन नहीं करने की शिकायत की थी जिसका मौके पर परीक्षण करने हेतु क्षेत्र के एसडीएम को निर्देशित किया.जांच में सही पाए जाने पर पटवारी के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही आदेश जारी हुआ है.
शमशाबाद एसडीएम अजय प्रताप सिंह पटेल ने नटेरन तहसील के मरखेड़ा गांव के पटवारी संदीप यादव को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है. तहत नटेरन तहसील के ग्राम मरखेड़ा के पटवारी संदीप यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन काल में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय नटेरन रहेगा.
