जबलपुर: बिना रायल्टी ट्रैक्टर ट्राली से ढुल रही रेत को कुंडम पुलिस ने चालक समेत पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि चालक दस्सी कोल 30 वर्ष निवासी ग्राम प्रेमनगर बघराजी को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ में बताया कि मालिक बघराजी निवासी शरद साहू के कहने पर ग्राम देवरी से रेत भरकर ग्राम बघराजी ले जा रहा था।
चालक द्वारा वाहन मालिक शरद साहू के कहने पर अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर चोरी से भरकर परिवहन कर रजिस्ट्रेशन शर्तों का उल्लंघन करना पाया जाने से आरोपी दस्सी कोल के कब्जे से ट्रैक्टर ट्राली मय चोरी की रेत के जप्त करते हुये कार्यवाही की गई।
