दस हजार करोड़ से अधिक का बजट रेल अवसंरचना को देगा नयी गति : भजनलाल

जयपुर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के रेल नेटवर्क के लिए दस हजार करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक बजट आवंटन प्रदेश में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं कनेक्टिविटी के विस्तार को नयी गति प्रदान करेगा।

श्री शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्होंने प्रदेश में आधुनिक एवं सशक्त रेल नेटवर्क के संकल्प को साकार करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल, सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय बजट-2026 के अंतर्गत राजस्थान के रेल नेटवर्क के लिए 10 हजार 228 करोड़ का ऐतिहासिक आवंटन प्रदेश में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं कनेक्टिविटी के विस्तार को नयी गति प्रदान करेगा।

Next Post

राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा ईसीआई

Thu Feb 5 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई)पिछले 25 वर्षों बाद आगामी 24 फरवरी को राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। इससे पहले राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय सम्मेलन 1999 में आयोजित किया गया था। चुनाव पैनल ने बुधवार को जारी प्रेस नोट में कहा कि यह सम्मेलन नयी […]

You May Like