
छिंदवाड़ा। खाद्य सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देशन मे खाद्य सुरक्षा विभाग की 04 टीमों द्वारा लगातार सभी तहसीलों सहित सम्पूर्ण जिले मे निरीक्षण और निगरानी और नमूना कार्य, किया जा रहा है । इसी के अतंर्गत आज दीपावली त्यौहार के चलते खाद्य सुरक्षा दल छिंदवाडा के गांगीवाडा में बीकानेर मिष्ठान, दीक्षित होटल से मावा, जलेबी, मिल्क केक, पेडा के नमूनें संग्रहण किये गये इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा अमरवाडा के नेमा स्वीटस, आराधना स्वीटस, वर्मा स्वीटस, बीकानेर स्वीटस, सॉवरिया सेठ स्वीटस, जैन स्वीटस चलित खाद्य प्रयोगशाला से दूध एवं दूध से बने पदार्थो का नमकीन, खोवा, मिठाई, जलेबी, मावा, के माध्यम से स्पॉट टेस्टिंग की गई एवं स्पॉट टेस्टिंग में खाद्य पदार्थो के अवमानक पाये जाने पर तत्काल खाद्य पदार्थो नमूनें लिये जाकर अन्य जांच हेतु भोपाल प्रेषित की गये।
खाद्य सुरक्षा दल द्वारा आगे भी कलेक्टर सर के निर्देशन में लगातार कार्यवाही जारी है।
