वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं: राधा सिंह

सिंगरौली : इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिपं सभागार में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राधा सिंह , विशिष्ट अतिथि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, अर्चना सिंह उपाध्यक्ष जिपं, जिपं सीईओ, रेखा पांचाल उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग, एसडी सिंह चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं डॉ. ओपी राय सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राधा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं।

उनके अनुभव और मार्गदर्शन से परिवार एवं समाज को दिशा मिलती है। वहीं विधायक रामनिवास शाह ने वरिष्ठजनों के जीवन अनुभव एवं संस्कारों को नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताते हुए उनके सम्मान, सेवा एवं सुरक्षित जीवन के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई। साथ ही रेडक्रॉस चेयरमैन एसडी सिंह ने कहा कि वरिष्ठजन अनुभव एवं संस्कारों की जीवंत धरोहर हैं। उन्होंने बताया कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से जिले के जरूरतमंद वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों को नि:शुल्क छड़ी, बैसाखी, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल सहित आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।

Next Post

अनुभवी कर्मियों की विदाई कंपनी के लिए एक बड़ी क्षति है: फै्रंकलिन

Fri Oct 2 , 2026
सिंगरौली : एनसीएल से सितंबर माह के अंत में 4 अधिकारी एवं 36 कर्मचारी सहित कुल 40 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यालय से महाप्रबंधक, राजन मेक सीएमएस, केंद्रीय चिकित्सालय, डॉ.संगीता तिवारी और पंप ऑपरेटर, […]

You May Like