अनुभवी कर्मियों की विदाई कंपनी के लिए एक बड़ी क्षति है: फै्रंकलिन

सिंगरौली : एनसीएल से सितंबर माह के अंत में 4 अधिकारी एवं 36 कर्मचारी सहित कुल 40 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यालय से महाप्रबंधक, राजन मेक सीएमएस, केंद्रीय चिकित्सालय, डॉ.संगीता तिवारी और पंप ऑपरेटर, नगर प्रशासन, किशन चंद सेवानिवृत्त हुए।

अभिनंदन समारोह के दौरान एनसीएल सीएमडी एन फै्रंकलिन जयकुमार निदेशक, मनीष कुमारए निदेशक, आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय से महाप्रबंधक एवँ विभागाध्यक्षगण तथा सेवानिवृत कर्मियों के परिजन मौजूद रहे। इस दौरान अपने उद्बोधन में सीएमडी एनसीएल एन फै्रंकलिन जयकुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुभवी कर्मियों की विदाई कंपनी के लिए एक बड़ी क्षति है और उन्होंने एनसीएल की सफलता में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। अभिनंदन समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए।

Next Post

12 घंटे के आंदोलन में 22 सूत्रीय मांगो पर बनी सहमति

Fri Oct 2 , 2026
सिंगरौली : मोरवा विस्थापन की मांगों को लेकर एनसीएल मुख्यालय के घेराव के साथ शुरू हुआ आंदोलन देर रात तक जारी रहा। सुबह से भारी संख्या में पहुंच एनसीएल मुख्यालय के सभी गेटों पर तालाबंदी करते हुये 45 सूत्रीय मांगो को लेकर अड़ गये और आधी रात को धरना समाप्त […]

You May Like