राजनीतिक दल मतदान केन्द्रों पर नियुक्त करेंगे बूथ लेवल अभिकर्ता

इंदौर: आज कलेक्टर कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) वर्चुअली प्रशिक्षण आयोजित हुआ. कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी. साथ ही मुख्य बिंदु यह है कि बीएलओ के साथ राजनीतिक दल बीएलए नियुक्त कर सकते है. आम मतदाता के लिए वॉलिंटियर भी नियुक्त करने की योजना भी है.

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग ने आज इंदौर जिले के निर्वाचन अधिकारियों को बताया गया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण क्रियान्वयन शुरू हो गया है. भोपाल से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा सहित अन्य अधिकारियों ने विस्तार से प्रशिक्षण देते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षणप्रक्रिया के बारे में अवगत कराया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने कहा कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होते ही मतदाता सूची फ्रीज कर दी गई है. भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर 2003 की मतदाता सूची को देखा जा सकता है. इसके अलावा मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान तीन बार बीएलओ घर घर जाकर सर्वे करेंगे. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6, हटवाने के लिए फॉर्म 7 और सुधार या संशोधन के लिए मतदाता को फॉर्म 8 भरना होगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने बताया कि एन्यूमरेशन फार्म भरने में यदि कोई व्यक्ति झूठी जानकारी देता है तो जुर्माने या कारावास के लिए दंडनीय होगा.
निर्वाचन कार्यालय द्वारा उक्त कार्य के लिए मतदान केन्द्रवार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) नियुक्त किए गए हैं, वहीं दूसरी और सहयोग के लिए राजनीतिक दल बूथ लेवल अभिकर्ता (बीएलए) नियुक्त कर सकते हैं.उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंवार नवजीवन विजय, सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत श्रीवास्तव सहित सभी एसडीएम (ईआरओ) और सभी तहसीलदार (एईआरओ) शामिल थे.

आगामी 7 फरवरी 2026 तक चलेगी प्रक्रिया
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो गई है जो 7 फरवरी 2026 तक चलेगी. इस दौरान 3 नवंबर तक बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी. बीएलओ द्वारा एक माह तक घर घर जाकर सर्वे किया जाएगा. मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा. दावा आपत्तियों के आवेदन एक माह तक लिए जाएंगे. दस्तावेजों का सत्यापन 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक किया जाएगा। इसके बाद 7 फरवरी को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा.

Next Post

भोपाल से सख्ती के बाद भाजपा में खींचतान का पटाक्षेप

Thu Oct 30 , 2025
इंदौर: कल भाजपा कार्यकारिणी घोषित होने बाद कालिख पोतने और पुतला जलाने के घटनाक्रम पर पार्टी में डैमेज कंट्रोल शुरू हो गया है. आज भोपाल से प्रदेश अध्यक्ष की सख्ती एक बाद मेलमिलाप का दौर शुरू हुआ और एक दूसरे से मिलकर मामले का पटाक्षेप हो गया.कल नगर कार्यकारिणी घोषित […]

You May Like