डेढ़ करोड़ के नाला निर्माण का निरीक्षण, बाजार क्षेत्र को मिलेगी जलभराव से राहत

इटारसी। शहर के बाजार क्षेत्र में जल निकासी की पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नाले के निर्माण कार्य का विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने निरीक्षण किया। यह नाला शिक्षक नगर न्यास कॉलोनी से सूर्या होटल, चिकमंगलूर चौराहे तक बनाया जा रहा है, जिसमें भारत टॉकीज रोड पर शिवा कॉम्प्लेक्स तक कार्य पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो और बाजार क्षेत्र की सड़क चौड़ाई प्रभावित न हो। नाला संस्कृत पाठशाला, गांधी मैदान और राधाकृष्ण मार्केट से होते हुए मुख्य मार्ग से जुड़ेगा, जिससे बरसात में जलभराव से राहत मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ठेकेदार उपस्थित थे।

Next Post

मोदी ने विकसित भारत के एजेंडा पर अर्थशास्त्रियों के साथ की चर्चा, संस्थागत क्षमताओं के विस्तार पर दिया बल

Tue Dec 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां नीति आयोग में प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के एक समूह के साथ बैठक की और 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के सरकार के एजेंडा के प्रमुख स्तंभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज की नयी आकांक्षाओं और […]

You May Like

मनोरंजन