इंदौर: क्षिप्रा थाना क्षेत्र की डाल्फीन कॉलोनी, बजरंग पालिया में अज्ञात बदमाशों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का मेन गेट और अंदर के दरवाजों के ताले तोड़कर नकदी व जेवर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार फरियादी नवल राजपूत, निवासी मकान नंबर 132 डाल्फीन कॉलोनी ने शिकायत की कि 25 जनवरी की रात करीब 1 से 4 बजे के बीच अज्ञात बदमाश उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। सुबह देखने पर मेन गेट पूरी तरह टूटा मिला और घर के अंदर दोनों दरवाजों के ताले भी टूटे हुए थे, जिनकी कीमत करीब 7,500 रुपये बताई गई है।
आरोप है कि चोरों ने अलमारी में रखे चार चांदी के सिक्के, 20 हजार रुपये नगद, सोने के कान के टॉप्स और चांदी की कमरबंद चोरी कर ली। क्षिप्रा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
