पश्चिम विस को सौगातें, वार्डों में हुए भूमिपूजन व लोकार्पण

जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की टैगलाइन लोक निर्माण से लोक कल्याण है और इसी भावना के साथ विकास कार्यों को गति दी जा रही है। आदर्श विधानसभा का निर्माण केवल सडक़, पुल, भवन और अन्य विकास कार्यों से नहीं होता, बल्कि वहां रहने वाले नागरिकों की जिम्मेदारी और उनके व्यवहार से भी होता है। विकास के साथ जब नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तभी वास्तविक अर्थों में आदर्श विधानसभा का निर्माण होता है।यह बातें लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वीर सावरकर वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, गढ़ा वार्ड, स्वामी वीरेंद्रपुरी वार्ड और रमनगरा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग वार्डों में सडक़, नाला, घाट, गार्डन, शेड, स्टेज और सामुदायिक भवन निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
वीर सावरकर वार्ड में 50 लाख के शेड-स्टेज का भूमिपूजन
वीर सावरकर वार्ड में कछपुरा पुल के समीप करीब 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले शेड एवं स्टेज निर्माण का भूमिपूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक सुरेश देशपांडे ने मंत्री राकेश सिंह के आग्रह पर किया, जबकि शिलान्यास मंत्री सिंह ने किया।
शाही तालाब के घाट और गार्डन का होगा विकास
इंदिरा गांधी वार्ड में शाही तालाब के घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। करीब 60 लाख रुपए की लागत से घाट निर्माण तथा 20 लाख रुपए की लागत से गार्डन विकास का कार्य किया जाएगा।तालाब के समीप बाउंड्रीवॉल तथा छोटे-बड़े दो गेट बनाए जाने की मांग भी पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी वार्ड में अब तक करीब 68 विकास कार्य चिन्हित किए गए हैं।
गढ़ा वार्ड में 8.43 करोड़ के 40 मार्गों का लोकार्पण
गढ़ा वार्ड में 843.20 लाख रुपए की लागत से पूर्ण 40 मार्गों का लोकार्पण किया गया। मंत्री सिंह ने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक यहां 211 विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें कुछ कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं। स्वामी वीरेंद्रपुरी वार्ड के कोष्टा मोहल्ला में समाज की मांग पर 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
रमनगरा में 25 लाख के यज्ञशाला शेड का भूमिपूजन
रमनगरा क्षेत्र में यज्ञशाला शेड निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को यज्ञशाला में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, महामंत्री पंकज दुबे, वार्ड के पार्षद, शक्ति केंद्रों के सहयोगी, मंडल पदाधिकारी व सीनियर सिटीजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

रूस ने जेलेंस्की के होम टाउन में मचायी भयंकर तबाही, लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर दागी मिसाइलें, 2 की मौत

Mon Aug 17 , 2026
रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रीह स्थित लक्ष्मी मित्तल की आर्सेलरमित्तल स्टील प्लांट पर हमला किया। हमले में दो कर्मचारियों की मौत हुई और उत्पादन प्रभावित हुआ। यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध जारी है। एक-दूसरे पर दोनों देशों के हमले पहले और अधिक खतरनाक हो गए हैं। इसी कड़ी में रूस […]

You May Like

मनोरंजन