सतना: शहर के सिटी कोतवाली थाने के ठीक सामने स्थित एटीएम में तोडफ़ोड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे की बताई गई। एटीएम में तोडफ़ोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अंदर मौजूद युवक को पकड़ लिया। पुलिस अब एटीएम को हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, फरियादी मृत्युंजय सिंह ने सूचना दी थी कि कोतवाली थाने के सामने स्थित एटीएम में एक युवक घुसकर तोडफ़ोड़ कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान बजरहा टोला निवासी सचिन जाटव (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने फरियादी मृत्युंजय सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
