किचन में युवक ने लगाई फांसी

तिलक नगर क्षेत्र की घटना, पिता ने देखा तो चीख उठे

इंदौर: तिलक नगर इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक 20 वर्षीय युवक ने घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अचानक हुई इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई. पिता जब पानी पीने के लिए किचन में पहुंचे तो बेटे को फंदे पर लटका देख सन्न रह गए.घटना स्कीम नंबर 140 की है, युवक रात करीब एक बजे दोस्तों से मिलकर घर लौटा था. घर पहुंचने पर उसकी बड़ी बहन ने दरवाजा खोला और वह सीधे अपने कमरे में चला गया.

करीब डेढ़ बजे पिता की नींद टूटी और वे पानी पीने के लिए उठे. हॉल में बेटा नहीं दिखा तो किचन में पहुंचे, जहां उसका शव फंदे पर लटक रहा था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक न तो किसी प्रेम प्रसंग में था और न ही उस पर कोई आर्थिक दबाव था. छह महीने पहले उसने अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया था और उसके बाद से फोन का इस्तेमाल ही नहीं करता था. हालांकि, स्वभाव से वह काफी गुस्सैल था. घटना की सूचना मिलते ही तिलक नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा . पुलिस अब उसके दोस्तों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.

Next Post

स्कूल और हॉस्टल की अनियमितताओं पर DEO को ज्ञापन

Fri Sep 19 , 2025
छतरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले के स्कूलों और छात्रावासों में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ आज जोरदार प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे रैली के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार […]

You May Like