भाजपा दिल्ली में रविवार से 31 दिसंबर तक करेगी अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन

नयी दिल्ली 27 दिसम्बर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि रविवार से 31 दिसम्बर तक दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन होगा।

श्री सचदेवा ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि इस सम्मेलन श्रृंखला का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने विगत 25 दिसम्बर को कस्तूरबा नगर विधानसभा में किया था। इस दौरान वह (श्री सचदेवा), सांसद बाँसुरी स्वराज और विधायक नीरज बसोया सहित पार्टी के तमाम नेता मौजूद थे। अब पार्टी के राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के पदाधिकारी और नेता शेष 69 विधानसभा स्तर के सम्मेलनों को सम्बोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है और इन सिद्धांतों के निर्माण और पोषण में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्री अटल बिहारी की प्रबल भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ पार्टी में नये नये कार्यकर्ता जुड़ते रहते हैं और ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को अटल जी के जीवन के विभिन्न प्रसंगों से अवगत करा कर उनमे संगठात्मक चरित्र निर्मित करने के उद्देश्य से इन अटल स्मृति सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

Next Post

सड़कों पर धूल नियंत्रण, कचरा प्रबंधन ठीक तरह नहीं कर रहा गुरुग्राम नगर निगम : वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग

Sat Dec 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाकों में चल रहे ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ पहल के तहत किये गये निरीक्षण के बाद शनिवार को कहा कि गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) सड़कों पर धूल कम करने और कचरा प्रबंधन में गंभीर अनदेखी […]

You May Like