जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत क्षेत्रीय बस स्टेण्ड के पीछे रैन बसेरा के सामने के पास बुधवार सुबह युवक के सर पत्थर पटककर हत्या कर करने वाले आरोपित दोस्तों को गिरफ्तार करने बाद पुलिस ने गुरूवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक मोहल्ला कोतवाली निवासी आकाश उर्फ अक्कू अहिरवार 26 वर्ष आटो चालक था।
बुधवार सुबह वे घर से निकला था। हिमांशु सोनी और भोले उर्फ देव, एक अन्य दोस्त से आकाश मिला। जिन्होंने सुबह शराब लाने के लिये आकाश को 500 रूपये दिये थे जो शराब लेने गया था लेकिन शराब लेकर वापस नहीं आया था। जिसे तीनों दोस्त तलाश करते रहे कुछ देर बाद आकाश क्षेत्रीय बस स्टेण्ड के पीछे रैन बसेरा के सामने मिला जिससे शराब मांगे। रूपए नहीं मिलते आकश की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी थी।
टीआई रीतेश कुमार पाण्डे ने बताया कि आरोपी देवेंद्र झरिया उर्फ देव उर्फ भोले पिता जगदीश झरिया 27 वर्ष निवासी वार्ड 6 ग्राम बंचमपूरा कटंगी, हिमांशु सोनी पिता स्वर्गीय पिंटू उर्फ रमेश सोनी 23 वर्ष निवासी समता कॉलोनी, शांति नगर गोहलपुर, आकाश उर्फ अक्कू अहिरवार पिता पप्पू 27 वर्ष निवासी गोहलपुर को गिरफ्तार करने के बाद गुरूवार को कोर्ट मेें पेश किया गया जहं से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
