तहसीलदार की बोलेरो पलटी, दो घायल, बड़ा हादसा टला

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत माढा घाटी पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। रन्नौद तहसीलदार की बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें वाहन चालक सहित दो लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे के समय रन्नौद तहसीलदार कल्याण सिंह जाटव वाहन में मौजूद नहीं थे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के दौरे को लेकर कोलारस में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते रन्नौद तहसीलदार की बोलेरो को कोलारस बुलाया गया था।

इसी सिलसिले में वाहन रन्नौद रेस्ट हाउस से डीजल भरवाने पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। वाहन में उस समय ड्राइवर के स्थान पर वाहन मालिक रामस्वरूप धाकड़ स्वयं बोलेरो चला रहे थे। माढा घाटी के संकरे और घुमावदार रास्ते से गुजरते समय अचानक सामने आई एक बाइक को बचाने के प्रयास में बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे में रामस्वरूप धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

Next Post

देवसर बाजार में फुटपाथों की स्थिति सुधारने प्रशासन का पैदल निरीक्षण

Fri Jan 9 , 2026
सिंगरौली: नेशनल हाईवे सीधी-सिंगरौली 39 के फुटपाथों पर बनी स्थिति को लेकर प्रशासन ने गुरुवार को देवसर बाजार क्षेत्र में पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार एवं थाना प्रभारी देवसर पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में पहुंचे और फुटपाथ व सार्वजनिक मार्गों की स्थिति का जायजा लिया।प्रशासनिक अधिकारियों ने […]

You May Like