अंतरिक्ष में नए भारत का परचम, LVM3-M6 से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 का सफल प्रक्षेपण

भोपाल: मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए इसरो की ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में नए भारत का परचम लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। इसरो ने LVM3-M6 रॉकेट के माध्यम से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 स्पेसक्राफ्ट का सफल प्रक्षेपण कर एक बार फिर भारत की वैज्ञानिक क्षमता, तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास का विश्व स्तर पर परिचय कराया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की निरंतर प्रगति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैज्ञानिकों के समर्पण और मेहनत से भारत अंतरिक्ष विज्ञान में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Next Post

सर्द हवाओं की वापसी से बढ़ेगी ठिठुरन, न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट के आसार

Wed Dec 24 , 2025
भोपाल: प्रदेश में कुछ दिनों की राहत के बाद ठंड एक बार फिर तेवर दिखाने जा रही है। ऊंचाई पर बने बादलों के हटने और उत्तर दिशा से सर्द हवाओं के सक्रिय होने से बुधवार से रात के तापमान में दोबारा गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के […]

You May Like