इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वृद्ध को भांग के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक किलो गीली भांग बरामद की गई है।भंवरकुआं पुलिस के अनुसार कल दोपहर करीब 2 बजे कुम्हार भट्टी, पालदा क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने मौके से रामलाल प्रजापत निवासी कुम्हार भट्टी पालदा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलोग्राम गीली भांग बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब एक हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
