आर्मेनिया के प्रधानमंत्री पद पर निकोल पशिन्यान की दोबारा नियुक्ति

येरेवन, 02 अगस्त (वार्ता) आर्मेनिया के राष्ट्रपति वाहाग्न खाचातुर्यान ने जून में हुए संसदीय चुनावों में सत्तारूढ़ सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की जीत के बाद रविवार को निकोल पशिन्यान को दोबारा प्रधानमंत्री नियुक्त किया। राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आदेश में कहा गया, “संविधान के अनुच्छेद 149 के भाग-1 के आधार पर निकोल पशिन्यान को प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाता है।”

श्री पशिन्यान की पुनर्नियुक्ति उनकी पार्टी की चुनावी जीत के बाद हुई है, जिससे उसे नयी सरकार बनाने का जनादेश मिला। आर्मेनिया के संविधान के अनुसार नवनिर्वाचित नेशनल असेंबली के पहले सत्र के साथ ही पूर्ववर्ती सरकार ने इस्तीफा दे दिया था। नयी सरकार हालांकि के गठन तक निवर्तमान मंत्रिमंडल कार्यवाहक सरकार के रूप में काम करता रहेगा। इससे पहले श्री पशिन्यान ने कहा था कि सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी औपचारिक रूप से उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए नामित करेगी, जिससे उनके लगातार प्रधानमंत्री बने रहने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

.....

Next Post

मनचलों पर कार्यवाही कराने तथा कन्या विद्यालय के निकट पुलिस ड्यूटी की मांग हेतु जय भील सेना संगठन एवं युवक कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से थाने में सौंपा आवेदन

Sun Aug 2 , 2026
पानसेमल।शासकीय कन्या विद्यालय के आसपास बाइक से घूमते हुए छात्राओं से छींटाकशी करने वालो मनचले युवकों पर कार्यवाही की मांग हेतु युवक कांग्रेस एवं जय भील सेना संगठन द्वारा थाने पर आवेदन सौंपा है।संगठन पदाधिकारियों ने बताया की कन्या विद्यालय मेन रोड पर स्थित है जब विद्यालय की छुट्टी होती […]

You May Like