मनचलों पर कार्यवाही कराने तथा कन्या विद्यालय के निकट पुलिस ड्यूटी की मांग हेतु जय भील सेना संगठन एवं युवक कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से थाने में सौंपा आवेदन

पानसेमल।शासकीय कन्या विद्यालय के आसपास बाइक से घूमते हुए छात्राओं से छींटाकशी करने वालो मनचले युवकों पर कार्यवाही की मांग हेतु युवक कांग्रेस एवं जय भील सेना संगठन द्वारा थाने पर आवेदन सौंपा है।संगठन पदाधिकारियों ने बताया की कन्या विद्यालय मेन रोड पर स्थित है जब विद्यालय की छुट्टी होती है तब कुछ मनचले लड़के जो कि अपनी मोटर सायकल लेकर आसपास घूमते है और तेज अक्सर मोटर सायकल दौड़ाते है। लडकियों के पीछा भी करते है।इसलिए छुट्टी के समय पुलिस की विशेष ड्यूटी की मांग संगठन द्वारा की गई है।युवक कांग्रेस विधानसभा प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में कुछ बाइक चालक तेज आवाज के साइलेंसर वाली बाइक या बिना साइलेंसर वाली बाइक व्यवस्त बाजार से निकालते हैं जिन पर कार्यवाही होना चाहिए,।इस दौरान युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य गोयल,विधानसभा प्रभारी विवेक चौधरी, अरविंद सोलंकी,गोलू सेठिया,भील सेना संगठन के विनोद पवार,सुरेश रावत, शिवा मोरे,दिपक वाघ,राहुल देसाई,आप्पा मेहता,गोलु पवार,विशाल सोनवणे,रासु ठाकरे,नितेश सोलकी,भावेश नवराय,अजय वाघ सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार को नर्मदा जल व बांदकपुर स्थित इमरती कुंड के जल से हुआ रुद्राभिषेक 

Sun Aug 2 , 2026
दमोह। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर जबलपुर नाका वन विश्राम स्थित श्री देव नंदीश्वर महादेव नंदीवन मंदिर परिसर में रुद्री निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन चल रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को शास्त्रसम्मत पूजा-पद्धति का पालन करने का संदेश देते हुए आचार्य पंडित रवि शास्त्री महाराज ने कहा […]

You May Like