चाकू से हमले के बाद फ्रांसीसी मेयर अस्पताल में भर्ती

पेरिस, (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी फ्रांस में ल्योन के पास एक छोटे से शहर विलेन्यूवे-डे-मार्क के मेयर को चाकू से हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ले पेरिसियन अखबार ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

गाइल्स डुसॉल्ट (63) को बुधवार शाम अपने 28 वर्षीय बेटे के साथ सड़क पर चलते समय सीने में तीन बार चाकू मारा गया। हमलावर ने दोनों लोगों को कार से कुचलने की कोशिश की, लेकिन चूक गया और कार एक दीवार से टकरा गई। संदिग्ध ने भागने से पहले मेयर के बेटे पर भी हमला किया।

 

Next Post

साइबर सेल ने लौटाए 170 स्मार्टफोन

Fri Aug 8 , 2025
इंदौर: पुलिस की साइबर सेल ने सिटीजन कॉप ऐप पर मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपये के 170 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए. इनमें आईफोन, वनप्लस, सैमसंग सहित महंगे ब्रांड शामिल हैं. मोबाइल मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान सहित कई राज्यों से मिले. वर्ष 2025 में […]

You May Like