रुपये में 42 पैसे की साप्ताहिक गिरावट

मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से बीते सप्ताह रुपया 42.50 पैसे (0.49 प्रतिशत) लुढ़ककर 87.61 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

रुपये के लिए यह सप्ताह उतार चढ़ाव भरा रहा। पहले दो दिन इसमें बड़ी गिरावट रही और मंगलवार को यह 87.88 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बुधवार और गुरुवार को मजबूत होने के बाद शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 87.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पहले के सप्ताह में भी रुपया 62 पैसे टूटा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूँजी बाजार में बिकवाली से भारतीय मुद्रा दबाव में रही। बीते सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अगस्त में अब तक 156.4 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिकवाली की है। साथ ही, दुनिया की अन्य छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में अमेरिकी डॉलर सूचकांक में मजबूती से भी रुपये पर दबाव बढ़ा।

 

 

Next Post

06 सितंबर को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा शोले का विशेष प्रीमियर

Sun Aug 10 , 2025
मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता) रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले का विशेष प्रीमियर 06 सितंबर को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में किया जाएगा। भारतीय सिनेमा के इतिहास की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुयी थी। फिल्म शोले, अगले हफ्ते अपनी रिलीज के 50 […]

You May Like

मनोरंजन