किसान आंदोलन के बाद पुलिस की नई रणनीति, भविष्य की तैयारियों पर बोले कमिश्नर

भोपाल। भोपाल में तीन दिन तक चले किसान आंदोलन ने राजधानी की कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। आंदोलन के दौरान किसानों ने कई जगह बैरिकेडिंग पार की, प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन किया और शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहा। हालांकि, सरकार की ओर से 60 प्रतिशत मूंग खरीदी, 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, 20 अगस्त तक खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित करने की घोषणा के बाद आंदोलन समाप्त हो गया और किसान अपने घर लौट गए।

अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद भविष्य की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी रणनीति स्पष्ट की है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि ऐसे आंदोलनों से निपटने के लिए पुलिस की तैयारी आगे और बेहतर की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर आंदोलन की प्रकृति और स्तर अलग होता है, इसलिए उसी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक प्रबंधन की रणनीति बनाई जाएगी।

पुलिस का कहना है कि भविष्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आंदोलन के दौरान मिले अनुभवों के आधार पर प्रशासन अपनी तैयारियों की समीक्षा भी करेगा, ताकि आने वाले समय में किसी भी बड़ी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Next Post

बागडे ने कोटा में जैविक कृषि अनुसंधान केन्द्र का किया अवलोकन

Thu Jul 30 , 2026
कोटा, 30 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल किसनराव हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को कोटा के जाखोड़ा स्थित श्रीरामशान्ताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन किया और केन्द्र द्वारा जैविक कृषि को बढ़ावा देने एवं कृषकों को प्रशिक्षण देने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। […]

You May Like