पथराई–सेमरी मार्ग: मारू नदी पर पुल व सड़क न होने से ग्रामीण परेशान

सोहागपुर। तहसील के ग्राम पथराई में मारू नदी पर पुल और सड़क न होने से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। यह मार्ग सेमरी आने-जाने का प्रमुख रास्ता है, लेकिन बरसात के दिनों में रेलवे पुलिया पर पानी भरने से लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में यहां से गुजर रही एक स्कूल वैन हादसे का शिकार होते-होते बची, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। ऐसी घटनाओं के चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

आज एसडीएम प्रियंका भल्लवी ने क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि सड़क को फिलहाल दुरुस्त कर यातायात सुगम किया जाएगा। साथ ही स्थायी समाधान के लिए रेलवे से पत्राचार कर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।

हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को बाजार के दिन 50–60 गांव मिलकर चक्का जाम करेंगे। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था ठप होने की आशंका है। अब देखना यह है कि प्रशासन दबाव के बीच कितनी जल्द कार्रवाई करता है।

Next Post

नकली खाद की जांच को लेकर किसान संगठन ने SP को सौंपा ज्ञापन

Sun Aug 24 , 2025
रायसेन। किसान जागृति संगठन के प्रमुख इरफान जाफरी के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे से मिला और नकली खाद प्रकरण को लेकर 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम बागौद में पकड़ी गई नकली डीएपी खाद की जांच में […]

You May Like