इंदौर: पुलिस की साइबर सेल ने सिटीजन कॉप ऐप पर मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपये के 170 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए. इनमें आईफोन, वनप्लस, सैमसंग सहित महंगे ब्रांड शामिल हैं.
मोबाइल मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान सहित कई राज्यों से मिले. वर्ष 2025 में अब तक 560 मोबाइल लौटाए जा चुके हैं. पुलिस तकनीकी माध्यम से मोबाइल ट्रेस कर वापस करती है. ऐप के जरिए ऑनलाइन शिकायत, रसीद और कंप्लेंट नंबर तुरंत मिल जाता है, जिससे कार्रवाई तेज होती है
