अगरबत्ती की दुकान में लगी आग, पूरे इलाके में हड़कंप

कटनी। मेन रोड स्थित गीता एजेन्सीज में आज शाम करीब साढ़े 6 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जानकारी के मुताबिक गीता एजेन्सीज में अगरबत्ती की थोक और फुटकर बिक्री होती है। यहां लाखों का माल आग में जलकर खाक हो गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हुई है।

Next Post

बाइकों में भिड़ंत, तीन घायल 

Thu Jun 19 , 2025
जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र में बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रवि कुशवाहा 35 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोटर सायकल में अमनदीप सैनी के साथ व मोहन सिंह लोधी दूसरी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 […]

You May Like