
जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र में बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रवि कुशवाहा 35 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोटर सायकल में अमनदीप सैनी के साथ व मोहन सिंह लोधी दूसरी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन क्यू 4767 से साथी पंकज पचौरी एवं अयाज खान के साथ ककरेहटा से नाहन देवी घूमने गये थे। वहां से वापस आते समय ककरेहटा तिराहा कटंगी जबलपुर मेन रोड पहुॅचे, शाम लगभग 7 बजे कटंगी तरफ से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड यू 7836 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये मोहन सिंह की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया, जिससे मोहन सिंह, पंकज चौरसिया एवं अयाज खान तीनों गिर गये। तीनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आई हैं टक्कर मारने वाली मोटर सायकल का चालक जबलपुर तरफ भाग गया।
