सोने-चांदी के जेवर लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, हथियार दिखाकर नगदी भी लूटी थी

मुरैना: सराय छोला थाना पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बदमाश एक जगह पर मौजूद है तथा भागने की फिराक में है, पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर दोनों को दबोच लिया। फरियादी अरविंद उर्फ पप्पन चौहान, निवासी खेड़ा मेवदा गांव, थाना माता बसैया, ने रिपोर्ट की थी कि दरमियानी रात को चार अज्ञात बदमाश उसके घर में घुस आए।

उनके हाथों में अवैध हथियार थे। उन्होंने घर में रखे सोने चांदी के जेवरात तथा नगद राशि लूटकर ले गए। पुलिस ने फरियादी के आवेदन पर अपराध क्रमांक 2/24 दर्ज कर लिया था।रात में पकड़े गए अपराधी सराय छोला थाना पुलिस द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी क्रम में उन्हें सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति एक जगह मौजूद है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र उर्फ गट्टा गुर्जर, पुत्र जबर सिंह गुर्जर निवासी ग्राम रिठौरा खुर्द तथा दूसरे की पहचान दुग्गा पुत्र रघुनाथ सिंह भदोरिया, निवासी फाटक का पुरा, निवासी ग्राम मृगपुरा, थाना सराय छोला के रूप में हुई है।

Next Post

ग्वालियर में टी 20 व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ

Sun Jun 8 , 2025
ग्वालियर: सातवीं कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्मृति टी 20 व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ अटल बिहारी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में हुआ। अध्यात्म निकेतन के संत कृपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता टी 20 लायन व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं भाजपा के प्रदेश […]

You May Like