ग्वालियर में टी 20 व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ

ग्वालियर: सातवीं कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्मृति टी 20 व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ अटल बिहारी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में हुआ। अध्यात्म निकेतन के संत कृपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता टी 20 लायन व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम अशोक चौहान एवं तहसीलदार सतेंद्र सिंह तोमर उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत मप्र व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जंडेल सिंह धाकड़ एवं कप्तान कबीर भदौरिया ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच मध्यप्रदेश विरुद्ध राजस्थान के मध्य खेला गया जिसे राजस्थान ने 27 रन से जीत लिया। राजस्थान की ओर से सर्वाधिक 43 रन जसविंदर ने 31 गेंदों पर बनाए। मप्र की ओर से अनिल सिंहानिया ने 40 रन की शानदार पारी खेली लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए मप्र की टीम हार गई। मैन ऑफ द मैच राजस्थान टीम के विश्वेंद्र सिंह रहे।

Next Post

मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत का लक्ष्य तय करने की दिशा में आगे बढ़ रहा: राजौरिया

Sun Jun 8 , 2025
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की जिला कार्यशाला श्याम वाटिका में आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कार्यशाला में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तय करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा […]

You May Like