ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की जिला कार्यशाला श्याम वाटिका में आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कार्यशाला में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तय करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजौरिया ने कार्यशाला में संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर एवं अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाकर हमारे नेतृत्व ने जो कहा सो करके दिखा दिया।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंडल से लेकर बूथ और शक्ति केन्द्र तक कार्यक्रमों के सफल आयोजन की कार्ययोजना बनाई बनाई। वहीं उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला संयोजक और सह संयोजक तथा सदस्यों भी बनाएं गए।
प्रदेश शासन के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल तथा प्रदेश शासन के मुखिया डॉ मोहन यादव जी की बदौलत अच्छा एयरपोर्ट, ग्वालियर में अच्छा रेलवे स्टेशन बन रहा है तथा सिविल अस्पताल प्रदेश में दूसरा सबसे बेहतरीन अस्पताल बना है, इन पर हम सबको गर्व है। उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए बेहतरीन सीएम राईज स्कूल बन रहे है जिन पर हमें गर्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें इंदौर की तर्ज पर ग्वालियर की स्वच्छता पर भी ध्यान देना होगा। हमें ग्वालियर को इंदौर बनाना है।
