ग्वालियर में कोरोना का खतरा बढ़ा, दो जूनियर डॉक्टर संक्रमित

ग्वालियर : कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर में तीन दिन में तीन कोविड पेशेंट मिल चुके हैं। मंगलवार को मुम्बई से लौटे होटल व्यवसायी की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जबकि बीती रात को ग्वालियर के न्यू जेएएच में पदस्थ दो जूनियर डॉक्टर को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इनको तीन दिन से सर्दी, खांसी व जुकाम था। जब कोविड टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

तीन दिन में तीन केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ग्वालियर पूरी तरह कोविड से लड़ने को तैयार है। जिला अस्पताल व जेएएच में लगातार टेस्ट कराए जा रहे हैं और ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह काम कर रहे हैं। आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं। दोनों जूनियर डॉक्टर को कोविड की पुष्टि होने के बाद होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों जूनियर डॉक्टरों की केस हिस्ट्री पर नजर रखी है।

पता लगाया जा रहा है कि डॉक्टर हाल ही में कहीं बाहर गए थे या नहीं। किसी बाहर से आने वाले के संपर्क में आए थे या नहीं। अस्पताल में कोई ऐसा पेशेंट हैंडल किया था जो बाहर से आया हो और उसे कोविड के लक्षण हो। साथ ही उनके आसपास रहने वालों को भी सलाह दी जा रही है कि यदि उनको भी कोई तकलीफ होती है तो वह तत्काल कोविड टेस्ट करा सकते हैं।

Next Post

कार्यकर्ता युवा मतदाताओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ेः विधायक सिकरवार

Sun Jun 8 , 2025
ग्वालियर: संगठन सृजन अभियान’ के तहत कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने ललितपुर काॅलोनी कार्यालय पर समस्त सेक्टर अध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने सेक्टर अध्यक्षों को संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी की […]

You May Like