नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार और शनिवार को कर्नाटक तथा गुजरात के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वह बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
इनमें बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन, रेलवे परियोजनाएं, बिजली ट्रांसमिशन, नवीकरणीय ऊर्जा, पेट्रोलियम इंफ्रास्ट्रक्चर और कचरा प्रबंधन से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बेंगलुरु मेट्रो की कलिना अग्रहारा से तवरेकेरे तक पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे और तवरेकेरे से भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक सफर भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मंगलुरु में देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसकी क्षमता 80 हजार टन है। इसके अलावा चार पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे और बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
इस दौरान प्रधानमंत्री मैसूर में भारत के पहले एलईडी डोम प्लेनेटेरियम का भी उद्घाटन करेंगे। वहीं शनिवार को गुजरात के बनासकांठा में अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।
Next Post
किश्तवाड़ में जवानों की शहादत पर खरगे ने जताया दुख, आतकेवाद के खिलाफ दोहराया संकल्प
Thu Nov 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के घात लगाकर की गयी गोलीबारी में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया है। श्री खरगे ने गुरुवार को सोशल […]

